दुर्ग में ट्रेलर के पीछे घुसे बाइक सवार,एक युवक की मौत, दो लोग जख्मी, शराब के नशे में थे तीनो सवार…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग में ट्रेलर के पीछे घुसे बाइक सवार,एक युवक की मौत, दो...

Date:

दुर्ग जिले के भिलाई के खुर्सीपार गेट में सिग्नल पर शुक्रवार रात बाइक सवार 3 लोग सामने जा रहे ट्रेलर से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान लोकेश चंदेल पिता दूधराम चंदेल (23) निवासी जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। लोकेश रायपुर के दलदल सिवनी में हमाली का काम करता था। वो अपने दो साथियों के साथ किसी काम से दुर्ग आया था। जहां से तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भिलाई से रायपुर जा रहे थे।

शराब के नशे में थे युवक

बताया जा रहा है कि, बाइक लोकेश का दोस्त चला रहा था और वो पीछे बैठा था। तीनों ने शराब पी रखी थी। नशे में बाइक काफी तेज रफ्तार में चला रहे थे। उनके आगे बड़ा ट्रेलर जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे खुर्सीपार गेट के पास सिग्नल में रेड लाइट जली। इससे ट्रेलर ने ब्रेक लगाया, तो पीछे से बाइक सवार टकरा गए।

सिर पर गहरी चोट आने से मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि, लोकेश के सिर पर गहरी चोट आने से वो बेहोश हो गया। वहीं, बाइक चालक और दूसरे युवक को गहरी चोटें आई। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल-112 को बुलाया और सभी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया।

वहां डॉक्टरों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों युवक को गंभीर हालत के चलते दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...