26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बिलासपुर में जुआरी गिरफ्तार, पार्षद समेत 3 राजनेता भी शामिल…

HomeChhattisgarhबिलासपुर में जुआरी गिरफ्तार, पार्षद समेत 3 राजनेता भी शामिल...

Date:

बिलासपुर: 22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

सट्टा और जुआ का व्यापार फलता-फूलता नज़र आ रहा है | जबकि पुलिस भी सट्टा और जुआ को कम करने के लिए लगातार शिंकजा कस रही है। जिसके बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को दबोचा है।

दरअसल, रविवार के दिन बिलासपुर के कोरी डेम में जुआरियों का महफिल सजा हुआ था। इसकी भनक लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दौड़ा-दौड़ाकर 22 जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में सकरी पार्षद अमित भारते, तखतपुर जनपद सदस्य शिवेंद्र कौशिक समेत बिलासपुर के दर्जनभर से अधिक रसूखदार भी पकड़े गए। इनके पास से नगदी तीन लाख 49 हजार रूपये नगद, सात कार, 22 नग मोबाइल भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई कोटा पुलिस ने की है, पुलिस ने सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ​रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी की बिलासपुर के कोरी डेम के किनारे बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने यहां दबिश दी। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। जिसमें पार्षद व जनपद सदस्य भी शामिल रहा। पुलिस ने फड़ से नगदी रकम 3,49,215 रुपये बरामद किए, साथ ही जुआरियों से 7 कार और 22 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

ख़बरें और भी…बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related