25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

निकाय चुनाव पर BJP का मंथन:दुर्ग जिला अध्यक्ष बोले- भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और रुकता नहीं…

HomeChhattisgarhनिकाय चुनाव पर BJP का मंथन:दुर्ग जिला अध्यक्ष बोले- भाजपा का कार्यकर्ता...

Date:

भिलाई-दुर्ग:22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

भिलाई के एक निजी होटल में 21 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी निकाय चुनाव को लेकर सभी नेताओं को उनकी जिम्मेदारी और रणनीति के बारे में बताया गया। साथ ही नंदिनी अहिरवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने राष्टपति का अभिभावदन पढ़ा।भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिले बड़े नेता से लेकर अन्य पदाधिकारी तक इस बैठक में शामिल हुए। बैठक बंद कमरे में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा, भाजयुमो और भारतीय जनता के पदाधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के नेताओं ने आगे की कार्ययोजना को लेकर चर्चा कर राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया।

इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी संदीप शर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहिरे, जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और रुकता नहीं है। इसलिए हम सभी को निरंतर जनसेवा का कार्य करते रहना होगा।सभी बड़े नेताओं ने सभी पदाधिकारियों के अंदर निकाय चुनाव को लेकर जोश भरा और कहा कि उन्हें सभी सीटों पर जीत दर्ज करना है। इस दौरान राष्टपति का अभिवादन पढ़ने का कार्य नंदिनी अहिरवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दिया गया।

ख़बरें और भी, बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़.com के साथ,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related