20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

केंद्रीय मंत्री को स्वागत समारोह में बंद करने पड़े कान,भिलाई में तोखन साहू बोले- 5 साल तक चलेगी मोदी सरकार, लेगी ऐतिहासिक फैसले…

HomeChhattisgarhकेंद्रीय मंत्री को स्वागत समारोह में बंद करने पड़े कान,भिलाई में तोखन...

Date:

भिलाई :

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दुर्ग में कहा कि छत्तीसगढ़ समेत देशभर की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी जी सरकार बनी है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी।

तोखन ने कहा कि हम सब मिलकर उसके लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश के हर नागरिक के हित में कार्य किया है। आगे भी NDA अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी और ऐतिहासिक फैसले लेगी।

पटाखों की आवाज से मंत्री ने बंद किया कान

मंत्री तोखन साहू के स्वागत में ब्रिज के नीचे जमकर पटाखे फोड़े गए। पटाखों की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ पल के लिए मंत्री को अपने कान बंद करने पड़े। यह देख कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ना बंद किया। इसके बाद स्वागत का दौर आगे बढ़ा। स्वागत के बाद मंत्री तोखन साहू रायपुर के लिए आगे बढ़े गए।

दुर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

दरअसल, मोदी कैबिनेट में शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री बनने के बाद बिलासपुर सांसद तोखन साहू पहली बार दुर्ग जिले के प्रवास पर शनिवार शाम पहुंचे थे। उनके यहां आने पर भिलाई पावर हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

साहू समाज ने मंत्री को पहनाया गजमाला

भिलाई के पावर हाउस में राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर साहू समाज और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे और गजमला के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं में इस दौरान भारी उत्साह देखने को मिला।

तोखन साहू का काफिला सीधे पावर फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे रुका। यहां भाजपा पदाधिकारियों और साहू समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। तोखन साहू भी उनसे मिले और चर्चा भी की।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...