36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत उत्खनन कर रहे 2 जेसीबी जब्त…

HomeChhattisgarhखनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत उत्खनन कर रहे 2 जेसीबी जब्त...

Date:

कोरबा :

शहर के निकट कुदुरमाल रेत घाट से खनिज विभाग Department of Minerals की टीम ने दो जेसीबी को जब्त किया है। रेत खनन Sand mining में लगे जेसीब पकड़ने के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कुदुरमाल रेत घाट के भीतर चार जेसीबी से रेत खनन की सूचना खनिज विभाग को सुबह मिली।

जानकारी के आधार पर विभाग की टीम ने रेत घाट में छापेमार कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी को जब्त किया है। रेत तस्कर नियम विरूद्ध रेत घाट में मशीन से उत्खन कर रहे है। पकड़े गए जेसीबी श्याम बघेल और सज्जाद का बताया जा रहा है। रेत खनन के लिए शासन के गाइडलाइन के अनुसार मैनुअल तरीके से रेत खनन करने का प्रविधान है।

नियम की अनदेखी करते हुए तस्कर रेत खनन का काम बड़े-बड़े जेसीबी मशीन कर रहे है जिससे कम समय पर अधिक रेत का उत्खनन किया जा सके। मैनुअल पद्धति से रेत खनन करने पर मुश्किल से दिन भर में 20 ट्रैक्टर को भरा जा सकता है। वहीं जेसीबी से 60 से 70 ट्रैक्टर को लोड किया जा सकता है। नियम विरूद्ध जेसीबी से रेत खनन बिना किसी अनुमति के की जा रही है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...