छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार,सुकमा में मानसून के ठहरने से चढ़ने लगा पारा;अगले 3 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान…

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार,सुकमा में मानसून के ठहरने...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, पेंड्रा, रायगढ़ ,कोरबा, जांजगीर मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिले में बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 24 घंटे में रायपुर, दुर्ग बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। वहीं दिन का तापमान 1-3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

बता दें कि में सुकमा से मानसून पिछले तीन दिनों से आगे नहीं बढ़ा है। मानसून के सक्रिय नहीं होने से प्रदेश में गर्मी और उमस बढ़ गई है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि एक-दो दिनों में पूरे बस्तर में सक्रिय होने के बाद मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसकी एंट्री हो जाएगी। बस्तर के साथ ही राज्य के बाकी हिस्सों में भी मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले तीन दिनों में अरब सागर से लगातार आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के बड़े हिस्से में सक्रिय हो चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी भी थमा हुआ है। 8 जून को मानसून सुकमा में पहुंच गया। इसके बाद पिछले तीन दिनों से वह आगे ही नहीं बढ़ा है।

ऐसा रहा मौसम

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर के तिल्दा में 43.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 20.5 नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया। मानसून की देरी से आने के कारण कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ गया है। रायपुर में पारा 40.6 डिग्री रहा वहीं रात का पारा 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं दुर्ग और बिलासपुर का पारा 40.2 डिग्री रहा, अंबिकापुर में तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पारा 39 से 42 डिग्री के बीच रहा।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...