27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

डिप्टी रेंजर को बोलेरो से कुचलकर मार डाला,रायगढ़ में पीछा कर बाइक को मारी टक्कर; फिर गाड़ी बैक कर दोबारा रौंदा…

HomeRAIGARHडिप्टी रेंजर को बोलेरो से कुचलकर मार डाला,रायगढ़ में पीछा कर बाइक...

Date:

रायगढ़ :

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुरानी रंजिश में डिप्टी रेंजर संजय तिवारी (53) को बोलेरो सवार ने कुचलकर मार डाला। बाइक पर जा रहे संजय को देखकर आरोपी ने बोलेरो को मोड़कर पीछा किया। फिर कृषि उपज मंडी के पास बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संजय रोड पर गिर गया। साइड ग्लास से संजय को देखा तो उसे ज्यादा चोंटे नहीं आई थी, तो गाड़ी बैक कर फिर से ठोकर मारी।

इससे संजय तिवारी के सिर, माथे में गंभीर चोटें आई। गुरुवार दोपहर 3 बजे की इस घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें फौरन सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन साजिश नाकाम रही। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CCTV फुटेज की मदद से पकड़ा गया आरोपी

मामले में प्रत्यक्षदर्शी और CCTV फुटेज की मदद से बोलेरो मालिक का पता लगाया गया, जिसमें बोलेरो क्रमांक CG 13 UE 0377 से कुचलने की पुष्टि हुई। पुलिस की टीम ने तत्काल बेहरापारा में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी बसंत कुमार यादव (50) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

संजय तिवारी की हत्या की साजिश रची

पुलिस ने बताया कि आरोपी का पहले से संजय तिवारी से विवाद चल रहा था। ऐसे में आरोपी बसंत कुमार यादव ने संजय तिवारी की हत्या की साजिश रचकर मौके की तलाश में था। गुरुवार दोपहर बसंत यादव बोलेरो वाहन से नागदरहा जा रहा था। उसी समय उसने बाइक पर संजय तिवारी को धरमजयगढ़ की ओर से आते देखा था। जिसके बाद उसने संजय तिवारी की गाड़ी का पीछा कर घटना को अंजाम दिया।

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की। इसके बाद आरोपी पकड़ा गया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में औद्योगिक हादसों का कहर—3 साल में 55 मजदूरों की मौत…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स रायगढ़ में 3 वर्षों में 55 श्रमिकों की...

बिजली बिल न भरने पर रायगढ़ में 228 कनेक्शन कटे, 25 लाख की वसूली…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स बिजली विभाग की सख्ती, 10 हजार से अधिक...