22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

21 महीने बाद 32 करोड़ में बना सुपेला अंडर ब्रिज,दीवार और छत को 3D पेंटिंग से सजाया, लड्डू बांटकर मनाई गई खुशियां…

HomeChhattisgarh21 महीने बाद 32 करोड़ में बना सुपेला अंडर ब्रिज,दीवार और छत...

Date:

दुर्ग जिले के वैशाली नगर और भिलाई टाउनशिप को जोड़ने वाला सबसे अहम रास्ता सुपेला अंडर ब्रिज 21 महीने बाद बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार शाम को आकाशगंगा मार्केट के व्यापारियों ने इसे आम जनता के लिए खोल दिया। इस दौरान व्यापारी संघ के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।

अंडर ब्रिज पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाने के बाद चेंबर ऑफ कामर्स भिलाई के मेंबर्स ने निर्णय लिया कि आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री औऱ् सुपेला मार्केट के व्यापारी एक साथ मिलकर इस अंडर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। आचार संहिता होने से उद्घाटन के लिए कोई भी पार्टी बड़ा नेता वहां नहीं पहुंचा। इस दौरान व्यापारियों ने राहगीरों को लड्‌डू खिलाकर ब्रिज के शुरू होने की बधाई दी।

व्यापारियों ने कहा कि 2 साल के लंबे संघर्ष के बाद ये घड़ी आई है कि लोग आकाश गंगा से होकर टाउशिप आना जाना करेंगे। इससे निश्चित तौर पर उनका व्यापार बढ़ेगा और घड़ी चौक आकाश गंगा में लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। 21 महीने के निर्माण के दौरान उनकी दुकानें बंद सी हो गई थीं। अब फिर से लोग उनकी दुकानों में आना शुरू करेंगे और उनका व्यापार फिर से बढ़ेगा।

32 करोड़ की लागत से 21 महीने में तैयार हुआ अंडर ब्रिज

जानकारी के मुताबिक सुपेला से टाउनशिप सेक्टर 2 को जोड़ने ये अंडर ब्रिज लगभग 32 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। इसके निर्माण लगभग 21 महीने का समय लग गया है। इस ब्रिज के डायमेंसन की बात करें तो पटरी के इस पार से लेकर सुपेला की ओर अंतिम छोर तक ये ब्रिज 140 मीटर लंबा है।

इसके दो भाग हैं। एक भाग टाउनशिपसे दुर्ग की ओर जाता है। ये 85 मीटर लंबा है। और दूसरा भाग पावर हाउस की ओर जाता है वो 95 मीटर लम्बा है। इस ब्रिज की चौड़ाई 8.5 मीटर हैं।

आकर्षक तरीके से सजाया गया ब्रिज

भलाई के आकाश गंगा मार्केट के पास तैयार हुआ यह नया अंडर ब्रिज पूरी तरह से आकाश गंगा की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसके दीवारों और ब्रिज की छत को आकर्षक 3D पेंटिंग से सजाया गया है।

दीवारों को अभ्यारण की तर्ज पर पेंट किया गया है, तो वहीं छत में आकाश गंगा की तारा मंडल को बनाया गया है। यह अंडर ब्रिज रायपुर, भिलाई का सबसे सुंदर अंडर ब्रिज बताया जा रहा है।

हर दिन एक लाख से अधिक लोगों का होता आना जाना

यह अंडर ब्रिज आकाश गंगा मुख्य मार्केट से लगा है। इसके साथ ये वैशाली नगर, गदा चौक, संडे मार्केट, कोहका, कुरुद और राम नगर जैसे प्रमुख एरिया को जोड़ता है। वहीं टाउनशिप की तरफ सेक्टर 5, सेक्टर 2 , सेक्टर 1, लेकर रिसाली जाने का प्रमुख मार्ग है।

इसलिए यहां से हर दिन लगभग 1 लाख लोग पैदल और वाहनो से आना जाना करते हैं। इसमें 20-30 हजार दो पहिया और 15-20 हजार चार पहिया वाहन शामिल हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related