30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

माइंस में गैस भरने के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट,हादसे में 6 लोग झुलसे, 2 लोगों की हालत गंभीर; रायपुर रेफर किया गया…

HomeChhattisgarhमाइंस में गैस भरने के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट,हादसे में 6 लोग...

Date:

बलौदाबाजार :

बलौदाबाजार जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में गैस भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं बाकी 4 का अंबुजा अडानी के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नाइट्रोजन गैस भरते समय सिलेंडर लीक हुआ, जिससे ब्लास्ट हो गया। सिटी कोतवाली प्रभारी अजय झा ने बताया कि हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं। 2 लोगों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं सीमेंट संयंत्र के अधिकारी अतुल गुप्ता ने बताया कि सिर्फ 4 लोग घायल हुए थे और 3 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई और सिर्फ एक को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि थाना प्रभारी ने घटना में 6 लोगों के झुलसने की जानकारी दी है।

झुलसने वाले 6 लोगों के नाम

पुलिस ने जिन लोगों के झुलसने की जानकारी दी है, उनके नाम हैं- नरेश स्वाइन निवासी रवान, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर निवासी तिल्दा, राकेश कुमार वर्मा निवासी रवान, सतीश पोर्टफोरे निवासी रवान, शंकर गौरा और मोहम्मद शाहिद शेख।

अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में कई बार हो चुके हैं हादसे

बता दें कि 9 माह पहले जिले के हिरमी में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा धमाका हुआ था, जिसकी चपेट में आकर 3 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहां भी ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था, जिसके चलते हादसा हुआ था। इसके पहले भी अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद लापरवाही जारी है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...