16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला 2 महीने का वेतन:कोरबा में कामकाज बंद कर किया हड़ताल, ठेका कंपनी पर लगाया परेशान करने का आरोप…

HomeChhattisgarhबिजली कर्मचारियों को नहीं मिला 2 महीने का वेतन:कोरबा में कामकाज बंद...

Date:

कोरबा :

कोरबा बिजली विभाग में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों के कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने आर्थिक मसले का समाधान करने के लिए एक बार फिर वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा हैं।

दरअसल, सबस्टेशन का कामकाज संचालन के लिए छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी ने जेबीएस कंपनी को ठेका दिया हुआ है। वेतन को बकाया रखना और कर्मचारियों को परेशान करना कंपनी का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। इससे नाराज होकर सब स्टेशन के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया और अधीक्षण अभियंता के कार्यालय जा पहुंचे।

कंपनी ने नहीं दिया 2 महीने का वेतन

ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ललित किशोर वैष्णव ने बताया कि 2 महीने का वेतन कंपनी देने को लेकर विचार नहीं कर रही है। वेतन के लिए हमें हर बार शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे पहले भी इस तरह की परिस्थितियों निर्मित हो चुकी है। तब अधिकारियों से आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ है।

कंपनी को समय पर भुगतान किया जा रहा

वितरण कंपनी ने ठेका कंपनी के साथ अनुबंध करते हुए उसे काम दिया है। इस आधार पर कंपनी को सीएसईबी की ओर से समय पर भुगतान किया जा रहा हैं, लेकिन कंपनी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है। इस वजह से कर्मचारियों में लगातार नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर यह समस्या का समाधान नहीं होता है तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...