26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

शादी की खरीदारी करने निकले पिता-पुत्री हुए हादसे का शिकार, एक की मौत…

HomeChhattisgarhशादी की खरीदारी करने निकले पिता-पुत्री हुए हादसे का शिकार, एक...

Date:

जशपुर :

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की पिता के साथ मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. युवती की तीन दिन बाद शादी होने वाली थी. बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम साेनगेरसा निवासी 20 वर्षीय कांति साय शादी की खरीदारी के लिए बाइक पर अपने पिता नईहर साय (46 वर्ष) और भाई जगेश्वर राम (22 वर्ष) के साथ निकली थी. देवडांड में बाइक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गई, जिसमें मौके पर ही युवती और उसके पिता की मौत हो गई, वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे के बाद शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई.

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...