33.1 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

पूर्व MLA के बंगले में हुआ मिसफायर,हेड कॉन्स्टेबल की मौत,देवती कर्मा के आवास पर चली गोली; एक APC घायल…

HomeRaipurपूर्व MLA के बंगले में हुआ मिसफायर,हेड कॉन्स्टेबल की मौत,देवती कर्मा के...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से पूर्व कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के रायपुर के सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले में गोली चली है। गोली सुरक्षाकर्मी के पिस्टल से फायर हुई, जिससे बंगले पर सुरक्षा के लिए तैनात हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल हो गया है। गोली उसके हाथ के आर-पार हो गई, जिसे लहूलुहान हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। दोनों सुरक्षाकर्मी मध्यप्रदेश के भिंड जिले के हैं।

पिस्टल की सफाई के दौरान चली गोली

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सिविल लाइंस स्थित देवती कर्मा के बंगले में उनके बेटे आशीष कर्मा की VIP सुरक्षा में लगे APC राम कुमार दोहरे और हेड कॉन्स्टेबल अजय सिंह बैरक में थे। वे रोज की तरह अपनी पिस्टल की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई।

हाथ को चीर कर सीने में जा धंसी गोली

गोली असिस्टेंट प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे के हाथ को चीरते हुए हेड कॉन्स्टेबल अजय सिंह के सीने में जाकर लगी। गोली लगने से अजय सिंह बेहोश हो गए। तेजी से खून निकलने लगा। इसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें मेकाहारा अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, राम कुमार का इलाज जारी है।

एक्सीडेंटल मिस फायर था

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एक एक्सीडेंटल मिस फायर था, जिसमें एक बुलेट फायर हुई है। पुलिस को मौके से बुलेट का खोखा भी मिल गया है। गोली चलने के बाद जख्मी राम कुमार ने ही सिविल लाइंस पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी।

दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले

बताया जा रहा है कि मृतक अजय सिंह मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले थे। घटना में घायल APC राम कुमार भी भिंड का ही हैं। पुलिस ने दोनों के परिवारों को घटना की सूचना दे दी है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...