23.7 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

महादेव सट्टा और बेटिंग एप का इंडिया हेड हुआ गिरफ्तार,32 फर्जी कंपनियों के नाम पर 4000 सिम पोर्ट कराकर दुबई भेजे गए थे…

HomeRaipurमहादेव सट्टा और बेटिंग एप का इंडिया हेड हुआ गिरफ्तार,32 फर्जी कंपनियों...

Date:

रायपुर :

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी है। प्रवर्तन निदेशालय और छत्तीसगढ़ EOW के बाद अब यूपी STF ने लखनऊ से अभय सिंह और संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। अभय महादेव बुक और अन्य गेमिंग बेटिंग ऐप का इंडिया हेड है। संजीव उसका सहयोगी है। अभय पर अरबों की जालसाजी का आरोप है। दोनों देवरिया के रहने वाले हैं।

महादेव बुक का नेटवर्क अभय सिंह का फुफेरा भाई अभिषेक दुबई से चलाता है। 32 कंपनियों के नाम पर इंडिया से 4000 सिम दुबई भेजे गए। इन्हीं सिम से जालसाजी का खेल खेला जाता था। इस पूरे सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए 12 हजार लोगों को नौकरी पर दुबई भेजा गया था।

सिम के बदले देते थे 25 हजार रुपए सैलरी

महादेव बुक से जुड़े लोग गरीब-अनपढ़ लोगों से सिम लेते थे। इसके बदले उन्हें 25,000 रुपए सैलरी देते थे, फिर सिम को दूसरी कंपनी में पोर्ट कराकर जालसाजी करते थे। महादेव ऐप पर ED का शिकंजा कसने के बाद आरोपियों द्वारा कई गेमिंग और बेटिंग एप चलाए जा रहे हैं। IPL मैचों में हजारों करोड़ का सट्‌टा लगवाकर धोखाधड़ी हो रही है।

अब आपको बताएंगे सट्‌टेबाजी का पूरा खेल

आरोपी अभय सिंह ने STF की पूछताछ में बताया कि “मेरी बुआ का लड़का अभिषेक सिंह दुबई में रहता है। वर्ष 2021 में अभिषेक ने फोन करके कहा कि अपने क्षेत्र से गरीब और अनपढ़ लोगों के नाम से सिम खरीदना है। महीने के 25,000 रुपए सैलरी और 500 रुपए प्रति सिम मिलेगा। सिम एक कंपनी से दूसरी कंपनी में पोर्ट करना है।

इसके बाद सिम खरीदकर पोर्ट कराने का काम शुरू कर दिया गया। एक महीने में 30-35 सिम पोर्ट कराकर छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले पिंटू उर्फ शुभम सोनी को दिए। पिंटू अभिषेक के साथ काम करता था। सिम का UPC कोड अभिषेक के साथ काम करने वाले भिलाई के ही चेतन को भेजता था।

पहली बार मिली 75 हजार सैलरी

अभय ने बताया कि मुझे पहली सैलरी 75 हजार रुपए मिली। इसके बाद कॉर्पोरेट सिम खरीदने का काम दिया गया। फर्जी दस्तावेज से कंपनियों के नाम पर इन सिम को रजिस्टर्ड किया गया। इसमें चेतन भी कुछ कंपनी के दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड भेजता था। इन सिम के एक्टिवेशन पर 2 हजार रुपए का कमीशन मिलता था।

पिंटू इस पूरे नेटवर्क का सुपरविजन करता था। महीने में 150-200 सिम एक्टिवेट कराकर दुबई भेजता था। फरवरी 2024 से कॉर्पोरेट सिम लेने पर कंपनी के साथ-साथ कर्मचारी के नाम का भी KYC होने लगा। हाल में ही आरोपियों ने एक व्यक्ति के नाम पर 5-6 सिम खरीदी। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जयपुर, पुणे, मुंबई और ओडिशा से फर्जी तरीके से सिम पोर्ट और एक्टिवेट कराए गए।

नौकरी के लिए 12 हजार लोग दुबई भेजे गए

आरोपी ने बताया कि इन कंपनियों में काम करने के लिए 10-12 हजार लोग भारत से दुबई भेजे गए, जो गेमिंग ऐप के बैंक अकाउंट, वॉट्सऐप/टेलीग्राम अकाउंट और अन्य सर्विस देखते हैं। इस समय टेलीग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से IPL में भी हजारों करोड़ का सट्‌टा लगाया जा रहा है। इसका प्रमोशन और मार्केटिंग भी विभिन्न कंपनी के माध्यम से किया जाता है। कंपनियों की तरफ से बैंक खाता किराए पर लिया गया है। साथ ही कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराकर सिम पोर्ट कर दुबई भेजा जाता है।

महादेव पर ईडी की कार्रवाई के बाद चला रहे नया ऐप

2021 से 32 फर्जी कंपनियों के नाम पर 4000 सिम दुबई भेजे गए। इन मोबाइल नंबरों से वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप बनाकर ठगी किया जाता था। आरोपी के बैंक खाते को मुंबई साइबर सेल ने फ्रीज किया हुआ है। आरोपी के खिलाफ बलिया में मुकदमा भी दर्ज है।

ED द्वारा महादेव बुक पर कार्रवाई करने के बाद इस समय रेड्डी अन्ना बुक, फेयर प्ले, लोटस 365, मैजिकविन, गोल्डन 444, दमन बुक, विनबज्ज व आईपीएल विन 365 के नाम से एप चलाए जा रहे। इसकी फ्रेंचाइजी पूरे देश में दी जाती है। ठगी से आए रुपए में 80 प्रतिशत सौरभ चंद्राकर और पिंटू ( महादेव बुक एप के प्रमोटर) द्वारा भारतीय खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं

STF की पूछताछ में संजीव सिंह ने बताया कि मैंने अभय के कहने पर अपने नाम से कंपनी रजिस्टर्ड कराई थी। मामले में विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। STF के एएसपी विशाल विक्रम सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। आरोपियों के पास से 264 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इसमें से 138 वोडाफोन-आइडिया और 138 एयरटेल के सिम हैं। 4 मोबाइल, 2 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, DL, 1 कार, चेन, ब्रेसलेट और फर्जी दस्तावेज सहित 11,620 रुपए बरामद किए गए हैं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...