24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

गढ़िया पहाड़ के पीछे मिला मादा भालू का शव,कांकेर में कांटे वाले तारों के बीच फंसा था, पास में घूम रहे थे 4 शावक…

HomeKANKERगढ़िया पहाड़ के पीछे मिला मादा भालू का शव,कांकेर में कांटे वाले...

Date:

कांकेर :

कांकेर वन परिक्षेत्र कांकेर में गढ़िया पहाड़ के पीछे मृत अवस्था में मादा भालू का शव मिला है। शव कांटे वाले तारों के बीच फंसा हुआ था। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दरअसल, भालुओं के रहवास क्षेत्र गढ़िया पहाड़ के पीछे ग्राम गढ़पिछवाडी में महुआ बिनने खेत गए ग्रामीणों ने मादा भालू का शव तारों के बीच पड़ा हुआ देखा। शव के पास भालू के 4 शावक घूम रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शावकों के गढ़िया पहाड़ की ओर जाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शावकों की निगरानी की जा रही, सामान्य मौत की आशंका

कांकेर वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल रहमान खान ने बताया की मादा भालू के शव की जानकारी मिलने मौके पर टीम भेजा गया था। घटना स्थल पर लोगों ने मादा भालू के साथ 4 शावकों के होने की जानकारी मिली है जिसकी निगरानी की जा रही है।​​​​​​​ ​​​​​​

शावकों की उम्र कम होने पर उन्हें रेस्क्यू कर जंगल सफारी भेजा जाएगा। फिलहाल मौत का कारण बता पाना मुश्किल है। देखने से यह सामान्य मौत लग रहा है। मादा भालू की पोस्टमार्टम ​​​​​​​के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

दो दिन पहले पेड़ से गिरा भालू का शावक, रायपुर में चल रहा इलाज

​​​​​​​कांकेर वन परिक्षेत्र के माटवाड़ा लाल में जामुन के पेड़ से गिरकर शावक घायल हो गया था जिसे घायल अवस्था में पशु चिकित्सालय कांकेर लाया गया था। गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया था। फिलहाल शावक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कांकेर में Jio मोबाइल टॉवर में आगजनी, अज्ञात लोगों पर साजिश का शक…

कांकेर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट : बांदे थाना क्षेत्र में देर रात Jio...

कांकेर पुलिस की बड़ी पहल: महिला सुरक्षा के लिए ‘महिला रक्षा टीम’ का शुभारंभ…

कांकेर/छत्तीसगढ़ कांकेर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा...