37.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

मायके छोड़ आऊंगा कहने पर 5वीं मंजिल से कूदी महिला,रायपुर में बच्चों को पीटने पर पति-पत्नी में हुआ था विवाद,दर्ज हुआ FIR…

HomeRaipurमायके छोड़ आऊंगा कहने पर 5वीं मंजिल से कूदी महिला,रायपुर में बच्चों...

Date:

रायपुर :

रायपुर में एक महिला ने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना के बाद महिला को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ प्रताड़ना और सुसाइड उकसाने का केस दर्ज किया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना 6 अप्रैल की है। टिकरापारा के छत्तीसगढ़ नगर के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी काम करने के दौरान सीमा निषाद ने अपने बच्चे को किसी बात को लेकर दो थप्पड़ मार दिया। बच्चे को मारना उसके पति मुकेश निषाद को बुरा लग गया। उसने सीमा को बच्चों पर हाथ उठाने से मना किया।

दोनों के बीच झगड़ा

इस बात से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। मुकेश ने पत्नी को डांट लगा दी और कहा कि तुझे मायके छोड़ दूंगा। पत्नी को ये बात सहन नहीं हुई। उसे सामाजिक बदनामी का डर हो गया। इस बहसबाजी के बाद पत्नी गुस्साए हालात में बिल्डिंग की पांचवें मंजिल पर चढ़ गई। फिर वहां से छलांग लगा दी।

सिर और शरीर में गंभीर चोंटे

महिला के सिर और शरीर के अन्य जगहों में गंभीर चोंटे आई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पति पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस

पुलिस ने तिल्दा-नेवरा निवासी पति मुकेश निषाद पर केस दर्ज किया है। पति पर आरोप है कि उसने महिला को डांट फटकार लगाकर छोड़ने की बात कही। इसके साथ ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। इस मामले में टिकरापारा पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...