26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

फैक्ट्री में करंट लगने से छात्र की हुई मौत,भिलाई में संचालक ने लावारिस बताकर मॉर्च्यूरी भेजी लाश, पुलिस और परिजनों को भी नहीं दी थी सुचना…

HomeChhattisgarhफैक्ट्री में करंट लगने से छात्र की हुई मौत,भिलाई में संचालक ने...

Date:

भिलाई :

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज नाम की कंपनी में एक 19 साल के छात्र की काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। फैक्ट्री संचालक ने अमानवीय वर्ताव करते हुए उसके शव को लावारिस घोषित कर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर का है।

मृतक के परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने फैक्ट्री का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मृतक का नाम विकास यादव है, जो कॉलेज स्टूडेंट था। मौत की खबर जामुल और छावनी थाने को भी नहीं दी गई थी।

फैक्ट्री में वायर पैकिंग का करता था काम

बताया जा रहा है कि कॉलेज की छुट्टी होने की वजह से साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज नाम की फैक्ट्री में वायर पैकिंग का काम करने लगा था। शनिवार शाम को जब वह वायर पैकिंग का काम कर रहा था, इसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।

छात्र की मौत की सूचना परिजनों को नहीं दी गई, इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने फैक्ट्री के बाहर ही बड़ी संख्या में बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। परिजनों को समझाने और ढाहस बंधाने के लिए मनीष पाण्डेय और अन्य बड़े नेता पहुंच रहे हैं।

परिजनों की मांग है कि उन्हें 10 लाख रुपए मुआवजा और नौकरी दी जाए। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहा है।

लावारिस बताकर मरचुरी में रखवा दिया शव

बताया जा रहा है कि विकास को फैक्ट्री में काम करते ज्यादा दिन नहीं हुए थे। थाना प्रभारी ने कहा कि उनके पास कोई मेमो नहीं भेजा गया है। पुलिस ने इसके बाद मामले की पतासाजी की तो पता चला की मामला जामुल थाना अंतर्गत साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज फैक्ट्री का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...