28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर 45 हजार की ठग,:पेमेंट के बाद भी कमरा नहीं हुआ बुक, महिला का मोबाइल नंबर को किया ब्लाक…

HomeChhattisgarhऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर 45 हजार की ठग,:पेमेंट के बाद...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग जिले की एक महिला होटल की ऑनलाइन बुकिंग कर ठगी का शिकार हो गई। महिला को ठगी का पता तब चला जब रुपए लेने के बाद आरोपियों ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी हेरिटेज बोरसी निवासी अदीप्ति चक्रवर्ती ने छह अप्रैल को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल के होटल लेमन ट्री में ऑनलाइन कमरा बुक किया था। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को होटल का मैनेजर और अपना नाम रोहित शुक्ला बताया था।

होटल बुकिंग के लिए किया ऑनलाइन भुगतान

आरोपी ने होटल बुकिंग के लिए UPI से ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। जिस पर महिला ने आरोपी द्वारा दिए गए नंबरों पर कुल 44 हजार 950 रुपए का भुगतान कर दिया।

नंबर ब्लॉक किया, तो ठगी का हुआ अहसास

​​​​​​​प्रार्थी ने रुपयों का भुगतान करने के बाद भी जब उसके नाम पर होटल में कमरे बुक नहीं हुए तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...