23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कांकेर में होली मनाकर डैम नहाने गए युवक की मौत,नहाते समय गहरे पानी में चले गए थे दो दोस्त, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया…

HomeKANKERकांकेर में होली मनाकर डैम नहाने गए युवक की मौत,नहाते समय गहरे...

Date:

कांकेर :

कांकेर में होली मनाकर डैम में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना शहर से लगे दसपुर डैम का जहां नहाने के दौरान दो दोस्त गहरे पानी में चले गए। दोनों युवकों को डूबते देख डैम में अफरा-तफरी मच गई। एक युवक की डूबने से मौत हो गई वहीं दूसरे युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, होली के दिन सोमवार शाम 4 बजे शहर के शिवनगर निवासी युवक प्रवीण साहू (24 साल) ने पहले होली मनाई। होली मनाने के बाद प्रवीण अपने 5 दोस्तों के साथ शहर से लगे ग्राम दसपुर में डैम में नहाने गया था। डैम में नहाते समय प्रवीण और उसके दो दोस्त गहरे पानी में चले गए।

युवकों को बचाने पानी में कूदे ग्रामीण

एक युवक तैरकर बाहर निकल गया। वहीं प्रवीण डूबने लगा जिसे डूबते देख दूसरे दोस्त रोहन मांझी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन रोहन मांझी भी प्रवीण साहू के साथ पानी में डूबने लगा। दोनों युवकों को डूबते देख डैम में मौजूद ग्रामीण दोनों युवकों को बचाने पानी में कूद गए।

पानी में ज्यादा देर रहने के कारण प्रवीण की मौत

गहराई में जाने के कारण प्रवीण साहू को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन काफी देर तक पानी के अंदर रहने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक रोहन मांझी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पानी पी लेने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

एक की मौत दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया, मौके पर पहुंची पुलिस

युवकों को डूबते ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डैम से भीड़ हटाई और 108 की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। एक युवक प्रवीण ने डैम में ही दम तोड़ दिया, तो वहीं दूसरे युवक रोहन को डॉक्टरों ने बचा लिया।

ग्रामीणों ने सूझबूझ से बचा रोहन

रोहन ने डूबने के दौरान पानी पी लिया था जिसे ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से डैम से निकलने के बाद निकाल दिया था। समय रहते आक्सीजन मिलने से रोहन की जान बच गई। मंगलवार को पुलिस ने पीएम के बाद प्रवीण के शव को परिजनों को सौप दिया हैं। वही मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवकों को तैरना नहीं आता था जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कांकेर में Jio मोबाइल टॉवर में आगजनी, अज्ञात लोगों पर साजिश का शक…

कांकेर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट : बांदे थाना क्षेत्र में देर रात Jio...

कांकेर पुलिस की बड़ी पहल: महिला सुरक्षा के लिए ‘महिला रक्षा टीम’ का शुभारंभ…

कांकेर/छत्तीसगढ़ कांकेर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा...