28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

युवक की हत्या कर जंगल में दफनाया था शव, पुलिस ने किया खुलासा…

HomeChhattisgarhयुवक की हत्या कर जंगल में दफनाया था शव, पुलिस ने किया...

Date:

राजनंदगांव :

तुमडी़ बोर्ड पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोहका के अंधियारी पाठ जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले का खुलासा करते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ने बताया, बीते 31 जनवरी की रात्रि राजनांदगांव जिले के तुमडी़बोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में एक युवक की हत्या हुई थी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को अंधियारी पाठ जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था. लगभग दो माह बाद 26 मार्च को गड्ढे से बाहर शव का पैर देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने गड्ढे से शव निकलवाया और अपनी जांच शुरू की. मृतक की शिनाख्ती ढाबा निवासी डोमेश्वर साहू के रूप में हुई. जांच करवाई के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बीते 31 जनवरी को ढाबा निवासी युगल कुमार ठाकुर के घर सगाई कार्यक्रम में आया था. आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य की मदद ली.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के मोबाइल का उपयोग दुर्ग जिले के बानी नवागांव निवासी समीर ठाकुर कर रहा है, जिस पर पुलिस ने संदेही समीर ठाकुर और एक अन्य आरोपी धनंजय कुमार को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो हत्या की परतें खुलती चली गई. आरोपी समीर ने पुलिस को बताया कि ढाबा निवासी धरमू ठाकुर, रितेश श्रीवास, युगल कुमार ठाकुर ने डोमेश्वर साहू की हत्या की है. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...