घर के बाहर टहल रही युवती से छेड़खानी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर….

HomeRAIGARHघर के बाहर टहल रही युवती से छेड़खानी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी...

Date:

रायगढ़ : कल दिनांक 21 फरवरी को थाना कोतवाली में स्थानीय युवती आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 20.02.2024 को खाना खा कर रात्रि करीब 10 बजे अपने घर के बाहर घरवालों के साथ टहल रही थी । कुछ देर बाद घर के लोग घर अंदर आ गये । युवती टहलते हएु घर के पास खड़े ऑटो में बैठ गई । उसी समय एक व्यक्ति आया और ऑटो में बैठ गया । युवती अंजान व्यक्ति को देखकर उठकर जाने लगी तो वह व्यक्ति युवती का हाथ पकड़कर उलूल-जुलूल बातें करने लगा ।

युवती आवाज लगाई तो मोहल्ले के दो युवक आये जिन्होंने उस व्यक्ति से नाम पूछा जो अपना नाम देव कुमार प्रसाद निवासी बांसबहार जशपुर का रहने वाला बताया । युवती द्वारा थाना कोतवाली में घटना की लिखित शिकायत करने पर आरोपी के विरूद्ध छेड़खानी का अपराध दर्ज कर आरोपी देव कुमार प्रसाद पिता लछन राम उम्र 44 साल निवासी बांसबहार थाना कांसाबेल जिला- जशपुर (छ.ग.) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा, महिला आरक्षक अरूणा चौरसिया की अहम भूमिका रही है ।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...