‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम के जरिए युवाओं को संबोधित किया…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR'नमो नवमतदाता सम्मेलन' में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम के...

Date:

सही प्रत्याशी को वोट देने का मतलब राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर 25 जनवरी : युवा शक्ति को केवल वोट नहीं देना है। बल्कि अपने आस पास के लोगों को जागरूक भी करना है। लोगों को बताना होगा कि, सही वोट का मतलब राष्ट्र निर्माण में योगदान है। यह बात वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डिग्री कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
जहां वर्चुअल माध्यम के जरिए ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ने देश भर के युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भी अग्रवाल ने कहा कि, राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका है। जो खुद जागरूक होने के साथ ही समाज को भी जागरूक बनाता है। हमारे युवा उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं से परिपूर्ण हैं। जिसके पास सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि नौजवान कल का नागरिक हैं। लेकिन वो आज के नागरिक है जो बेहतर भारत का निर्माण कर सकते हैं। पहले ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को चुनकर एक मजबूत राष्ट्र के नींव रखी जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक लक्ष्यों की प्राप्ति की है।

ख़बरें और भी … www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...