29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

आज कैसा रहेगा भगवान राम की नगरी का मौसम? छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने वालों के लिए बड़ी खबर…

HomeRaipurआज कैसा रहेगा भगवान राम की नगरी का मौसम? छत्तीसगढ़ से अयोध्या...

Date:

हाइलाइट्स

  • अयोध्या में हो रही है कड़ाके की ठंड.
  • छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में पहुंचे हैं भक्त.
  • छत्तीसगढ़ में भी पड़ रही है कड़ाके की ठंड.
मौसम अपडेट

रायपुर: छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। अयोध्या में आज होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या के लिए निकले हैं। अगर आप भी अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं तो बता दें कि आपको वहां कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के कई जिलों में घना कोहरा रहता है। राजधानी रायपुर में भी दिन और रात में ठंडक का एहसाह हो रहा है। बीते दो दिनों से राजधानी में कोहरे का असर देखने को मिला है।

वहीं, बात अयोध्या की करे तो उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड रहेगी। कोहरे और शीतलहर का भी असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार- 22 जनवरी को अयोध्या का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कोहरा और शीतलहर के कारण अयोध्या में कड़ाके की ठंड होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या में आज सुबह कोहरा होने के कारण दृश्यता 100 मीटर तक रह सकती है। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा सामारोह दोपहर 12 बजे के बाद होगी ऐसे में उम्मीद है कि यहां धूप खिल सकती है। 12 बजे के करीब कोहरा छट सकता है जिस कारण से दृश्यता 1000 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो गर्म कपड़े अपने पास जरूर रखें।

भगवान राम का ननिहाल है छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। भगवान राम के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से चावल भेजा गया है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड हो रही है। दो दिन पहले कई जिलों में हुई बारिश के बाद राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कई घोषणाएं की हैं।

ख़बरें और भी…..

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...