34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में दी जानकारी…

HomeChhattisgarhकलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर ब्यूरो

जशपुर 06जनवरी 2024 : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने राजनीतिक दलों की बैठक ली।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जा रहा है। मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं संशोधन कार्य 6 जनवरी से 22 जनवरी तक होगी। विशेष शिविर का आयोजन13 जनवरी एवं 14 जनवरी निर्धारित है। दावा आपत्ती का निराकरण 2 फरवरी तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी के साथ साथ तीन अन्य अर्हता तिथियाँ 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर, 2024 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों से प्रारूप-6 में अग्रिम रूप से आवेदन प्राप्त किये जाऐंगे। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने कहा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर पी चौहान,भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी सही अन्य दल के पदाधिकारी तथा निर्वाचन शाखा की कर्मचारी उपस्थित थे।

ख़बरें और भी …बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...