25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट में विभागों का बंटवारा. जानें किसे क्या मिला ?…..

HomeRaipurछत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट में विभागों का बंटवारा. जानें किसे क्या मिला...

Date:

संपादक ,

1. विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री ) : सामान्य प्रशासन ,खनिज संसाधन ,ऊर्जा,जन-संपर्क,वाणिज्यकर (आबकारी ), परिवहन ,अन्य विभाग जो किसी मंत्री के पास न हो | 2. अरुण साव (डिप्टी सी.एम.): लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ,विधी और विधायी कार्य ,नगरीय प्रशासन | 3. विजय शर्मा (डिप्टी सी.एम.) : गृह,जेल,पंचायत,ग्रामीण विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ,विज्ञान और प्रौद्योगिकी .| 4. बृजमोहन अग्रवाल : स्कूल शिक्षा ,उच्च शिक्षा ,संसदीय कार्य ,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व ,पर्यटन एवं संस्कृति .| 5. रामविचार नेताम : आदिम जाति विकास,अनुसूचित जाति विकास ,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि कल्याण.| 6. दयालदास बघेल : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण .| 7. केदार कश्यप : वन एवं जलवायु परिवर्तन ,जल संसाधन,कौशल विकास एवं सहकारिता .| 8. लखनलाल देवांगन : वाणिज्य उद्योग एवं श्रम .| 9. श्याम बिहारी जायसवाल : लोक-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ,चिकित्सा शिक्षा,20 सूत्रीय कार्यान्वयन .| 10. ओ.पी.चौधरी : वित्त,वाणिज्यकर ,आवास एवं पर्यावरण,योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी .| 11. लक्ष्मी रजवाड़े : महिला एवं बाल विकास,समाज कल्याण .| 12. टंकराम वर्मा : खेलकूद एवं युवा कल्याण ,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन .|

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागों के बंटवारे के बाद सभी मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सभी मंत्री अपने-अपने विभागों से अब जनता के हित के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट पर साइन कर शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भी भिजवा दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि देर शाम या शनिवार को विभागों की लिस्ट आ सकती है।


बता दें कि प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 22 दिसंबर को हुआ था। इसके बाद से ही सभी को विभागों के बंटवारे का इंतजार था। इसे लेकर तमाम कयास भी लगाए जा रहे थे। शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री साय ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

खबरें और भी …. बने रहिये आपका अपना ” स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ” के साथ ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...