16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सचिन पायलट छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी, हटाई गईं कुमारी सैलजा; लगे थे कई गंभीर आरोप…

HomeNationalसचिन पायलट छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी, हटाई गईं कुमारी सैलजा; लगे...

Date:

नयी दिल्ली : छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद करारी हार के बाद कांग्रेस के नए प्रभारी अब सचिन पायलट होंगे। कुमारी सैलजा को इस पद से हटा दिया गया है। विधानसभा चुनाव में हार के 20 दिन बाद पार्टी आलाकमान ने यह फैसला किया। यह भी माना जा रहा है कि चुनाव के बाद कुमारी सैलजा के खिलाफ लगातार स्थानीय नेताओं और पूर्व विधायकों ने अपनी बात रखी थी। कुमारी सैलजा को दिसंबर 2022 में कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया था। इससे पहले यह प्रभार पीएल पुनिया के पास था। सैलजा पर टिकट के लिए पैसे लेने के भी आरोप लगाए गए थे।

कुमारी शैलजा को हटाने के पीछे कई कारण सामने आ रहें हैं | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बुरी हार के बाद कई पूर्व विधायकों ने कुमारी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पैसों की लेन-देन समेत ऑडियो-वीडियो वायरल होने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इसके अलावा टिकट कटने को लेकर भी सैलजा पर लगातार सवाल उठते रहे। जिन विधायकों का टिकट काटा गया था, उन्होंने दिल्ली में कई नेताओं से सैलजा की शिकायत की। कई पूर्व विधायकों ने सैलजा के खिलाफ आलाकमान को सबूत देने तक की बात कही थी।

भूपेश बघेल ने दी नए प्रदेश प्रभारी को बधाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए प्रदेश प्रभारी को बधाई दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान प्रभारी कुमारी सैलजा जी को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई। छत्तीसगढ़ में आपकी सेवाओं के लिए आभार।

दीपक बैज हैं PCC अध्यक्ष

पिछले शनिवार को ही (16 दिसंबर) कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में चरणदास महंत को चुना गया था। वहीं दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे का प्रस्ताव भी हाईकमान ने पास कर दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया था।​

ख़बरें और भी ……

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...