22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

HomeRaipurडबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी:...

Date:


रायपुर, 23 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री एवं मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़ के हितों और विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास के कामों में तेजी आयेगी। विकास के कई काम पांच सालों से रूके पड़े थे। अब रूके हुए काम पूरे होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार से मिली राशि से समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास की योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्रीगणों से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ पर त्वरित निर्णय लेकर अमल शुरू किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, राज्य के किसानों से किये वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस‘ के अवसर पर हम राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान करने जा रहे है। उन्होंने अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किए जाने के बारे में भी जानकारी दी।

ख़बरों से जुड़ने के लिए www.swatantrachhattisgarh.com पर विजिट कर सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...