21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट की याचिका पर कल न्यायालय में सुनवाई |

HomeNationalNEW DELHIनिर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट की याचिका पर कल...

Date:

महाराष्ट्र में शिवसेना का तीर कमान चुनाव चिन्ह मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करने पर सहमती जताई है |

न ई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की उस याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने पर सहमती जताई , जिसमे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को असली शिवसेना के तौर पर मान्यता देने और उसे तीर कमान चुनाव चिन्ह आबंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दी गयी है | ठाकरे गुट की पैरवी कर रहे वकील कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी एवं न्यायमूर्ति पी.एस.नरसिम्हा के पीठ के समक्ष मंगलवार को इस मामले का जिक्र किया | सिब्बल ने प्रतिवेदन में कहा ” ई सी (निर्वाचन आयोग ) के आदेश पर यदि रोक नहीं लगाईं जाती है , तो वे चिन्ह और बैंक खाते अपने कब्जे में ले लेंगे | कृपया इसे संविधान पीठ के समक्ष कल के लिए सूचीबद्ध कीजिये ” शीर्ष अदालत ने कहा कि उसे मामले की फाइल पढने की जरुरत है | और उसने मामले की सुनवाई को बुधवार दोपहर 3.30 बजे के लिए स्थगित कर दिया |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related