34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

रायपुर में ई डी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन |

HomeRaipurरायपुर में ई डी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन |

Date:

रायपुर : कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे ई डी दफ्तर | दफ्तर के बाहर कर रहें हैं जोरदार प्रदर्शन | भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद | पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झुमझटकी | कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के यहाँ छापे मार कार्यवाही के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी | छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जहां 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारी कर रही है। वहीं उससे पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घर छापा मारा है। फिलहाई ED की कार्रवाई चल रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। गुस्साए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने रायपुर स्थित ED ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। स्थानीय पार्षद रामगोपाल अग्रवाल के घर चल रही ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नगाड़ा बजाकर ईडी के खिलाफ विरोध जताया गया। मेयर ने रघुपति राघव राजा राम … गाकर विरोध जताया। इतना ही नहीं कई जगह पर कांग्रेस नेता सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया।

रायपुर में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के घर पर भी ईडी ने दबिश दी है। इस पर कांग्रेस जिलध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिवारी के घर पहुंचे। इस मौके पर गिरीश दुबे की ईडी के अधिकारियों के साथ जमकर बहस हुई। इस दौरान गिरीश ने कहा, अंदर जो घर के लोग हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारी माता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता घर में घुसकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि आप कह रहे हैं कि नीचे बैठिए हम बैठे हैं। आप लोग जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नीचे ही बैठकर विरोध शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

महापौर और विधायक जुनेजा भी कर रहे विरोध

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। वहां रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, रायपुर उत्तर से विधायक कुलदीप जुनेजा पहुंचे हुए हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। यहां भी जमकर विरोध किया जा रहा है। महापौर और दूसरे नेताओं ने रघुपति राघव राजा राम गाकर विरोध जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर एजाज़ ढेबर समेत अन्य कोंग्रेसियों का ईडी की कार्यवाई पर कहना है कि क्यों अडानी, नान घोटाला, एमपी के मुख्यमंत्री पर क्यों ईडी छापेमारी की कार्यवाई नहीं करती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...