32.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

आज का राशिफल 27 नवंबर 2023: रोहिणी नक्षत्र और शिव योग में 5 राशियों की होगी खूब कमाई, देखें अपना राशिफल…

HomeRaipurआज का राशिफल 27 नवंबर 2023: रोहिणी नक्षत्र और शिव योग में...

Date:

सोमवार 27 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र और शिव योग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ संयोग में मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को शिव भगवान की कृपा से आर्थिक लाभ होगा और कमाई में वृद्धि होगी। इनके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आप धन की बचत भी कर पाएंगे। आइए देखते हैं सोमवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

मेष आर्थिक राशिफल: आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे रहेंगे

मेष आर्थिक राशिफल: आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे रहेंगे

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन समस्‍याओं और परेशानियों वाला हो सकता है और आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। आज आप अपनी मेहनत से आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे रहेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। अब आपको आत्‍मनिर्भर होने की जरूरत है। नौकरी एडमिशन के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

वृष आर्थिक राशिफल: भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी

वृष आर्थिक राशिफल:  भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी

वृष राशि के लोग आज आर्थिक मामलों को लेकर काफी चिंताओं से घिरे रहते हैं। आपके काम में बाधा आ सकती है और कोई कार्य आपकी लापरवाही से लटका रहेगा। सन्तान और भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जो भी करें काफी सोचविचार कर करें। आज धन के मामले में कोई निवेश न करें।

मिथुन आर्थिक राशिफल: फालतू खर्च से बचें

मिथुन आर्थिक राशिफल: फालतू खर्च से बचें

मिथुन राशि के लोग अपने आर्थिक हालात को लेकर काफी परेशान रहेंगे और धन से संबंधित मामले आपको दिन रात परेशान करेंगे। अनाप शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। फालतू खर्च से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार न दें। हो सकता है कि आपका पैसा लौटकर ही न आए।

कर्क आर्थिक राशिफल: भाग्य साथ देता रहेगा

कर्क आर्थिक राशिफल:  भाग्य साथ देता रहेगा

कर्क राशि के लोग आज काफी समय से अपने काम को लेकर चिंता में रहेंगे। इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है उसे नहीं गवाएं। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य साथ देता रहेगा। आपको खुद को बिजी रखने के लिए कुछ नया कारोबार करने के बारे में सोचने की जरूरत है।

सिंह आर्थिक राशिफल: महत्वपूर्ण कागजों को संभालकर रखें

सिंह आर्थिक राशिफल: महत्वपूर्ण कागजों को संभालकर रखें

सिंह राशि के लोग आज आर्थिक मामलों में परेशानियों से घिरे रहेंगे और आपको बिना वजह कोर्ट कचहरी के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट कचहरी के चक्कर से निकलना चाहते हैं तो अपने काम पर ध्‍यान दें और अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागजों को संभालकर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या आर्थिक राशिफल: विवाद और बहस से दूर रहें

कन्या आर्थिक राशिफल: विवाद और बहस से दूर रहें

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदे वाला रहेगा और आज आपकी धन संबंधी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। जहां तक हो सके वाद विवाद और बहस से दूर रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें। यदि इस प्रकार के नेतृत्व का श्रेय किसी और को मिलता है तो भी आप यहां से अभी अलग हो जाएं। आज आपको अपने कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

तुला आर्थिक राशिफल: आप धन का खर्च करेंगे

तुला आर्थिक राशिफल: आप धन का खर्च करेंगे

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों में चिंता को काफी बढ़ाने वाला हो सकता है और आपके घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। आर्थिक तंगी की वजह से आपके कुछ जरूरी कार्य अधूरे रह जाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए आप धन का खर्च करेंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आपकी योजनाएं सफल होंगी

वृश्चिक आर्थिक राशिफल:  आपकी योजनाएं सफल होंगी

वृश्चिक राशि के लोगों को आज करियर से संबंधित मामलों में काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम पर अपनी नज़र में रखें। आपको जल्‍द ही शुभ लाभ मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको देरसवेर परिणाम मिल जाएंगे।

धनु आर्थिक राशिफल: आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी

धनु आर्थिक राशिफल: आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपके काम को सराहना मिलेगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। अपने खर्च के लिए स्व अर्जित धन का ही इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं, इसलिए आपको इस संबंध में कोई भी फैसला काफी सोचकर लेना चाहिए।

मकर आर्थिक राशिफल: धन संबंधी मामलों में लाभ होगा

मकर आर्थिक राशिफल: धन संबंधी मामलों में लाभ होगा

मकर राशि के लोगों को आज धन संबंधी मामलों में लाभ होगा और ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नए ऑफर भी आपको मिल रहे हैं। किसी मामले में आपको दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले अपने काम पर ध्‍यान देना चाहिए।

कुंभ आर्थिक राशिफल: भाग्‍य का साथ मिलेगा

कुंभ आर्थिक राशिफल: भाग्‍य का साथ मिलेगा

कुंभ राशि के लोग आज सभी कार्य पूरी मेहनत और लगन के साथ पूर्ण करेंगे और उसमें उनको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके कार्य सफल होंगे और आपके धन सम्‍मान में भी वृद्धि होगी। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। आज आपको हर कार्य में उम्‍मीद के अनुरूप परिणाम मिलने से सफलता प्राप्त होगी और भाग्‍य साथ देगा।

मीन आर्थिक राशिफल: आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे

मीन आर्थिक राशिफल: आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे

मीन राशि वालों का दिन शुभ है और आज काफी समय के बाद आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति शान्त और अपने काम में लगी हुई नज़र आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने में कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...