32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

कुख्यात नक्सली पर्चे के साथ मिला, पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

HomeChhattisgarhBIJAPURकुख्यात नक्सली पर्चे के साथ मिला, पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

Date:

गुप्तेश्वर जोशी : बीजापुर

बीजापुर। विस्फोटक व पर्चों के साथ एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को बीजापुर जिला बल की टीम, डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी गोरना मनकेली की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान गोरना मनकेली के जंगल में कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर एक संदिग्ध को मौके पर पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोमू कोरसा (जनमिलिशिया सदस्य) उम्र 27 निवासी मनकेली थाना बीजापुर बताया। जिसके पास रखे थैले से 1 नग टिफिन बम, 2 डेटोनेटर, 5 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 5 मीटर सेफ्टी फ्यूज, 3 जिलेटिन, बैटरी, नक्सली साहित्य व नक्सली बैनर पर्चे बरामद किए गए हैं। पकड़े गए संदिग्ध के विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्ययालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया हैं।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...