वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि अधिकांश हमलों को वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया, जबकि ईरान ने इसे अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ जवाबी अभियान बताया है। इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है।
ईरान ने अमेरिका के हमलों के विरोध में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा भी की है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख केंद्र माना जाता है और इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों तथा वैश्विक व्यापार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्रीय देशों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों देशों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान तलाशने की अपील कर रहा है।
ख़बरें और भी…


