Raipur में अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव , आज रात ही पहुंचेंगे गृहमंत्री रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर…

HomeCHHATTISGARHRaipur में अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव , आज रात...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है । पहले जहां उनका रायपुर आगमन कल दोपहर तय था , वहीं अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार वे आज रात ही विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे । मंत्रालय की ओर से इस बदलाव की आधिकारिक सूचना राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन को भेज दी गई है ।

शेड्यूल में अचानक हुए इस परिवर्तन के बाद रायपुर प्रशासन , एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में ला दिया गया है । रात में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर शहर के वीआईपी मार्गों तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ।

रायपुर पुलिस और SSG ने शुरू की प्रोटोकॉल समीक्षा : सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस और विशेष सुरक्षा समूह SSG की टीमों ने पूरे प्रोटोकॉल की त्वरित समीक्षा शुरू कर दी है । कार्केट सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी देर रात तैनाती की रणनीति बनाने में जुट गए हैं । गृहमंत्री के आगमन स्थल , संभावित ठहरने के स्थान और कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है ।

एयरपोर्ट परिसर में भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है । रात के समय वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट रोड पर बैरिकेडिंग , रूट क्लीयरेंस , एवं चेकिंग पॉइंट्स को मजबूत किया जा रहा है ।

कल के कार्यक्रम में और बदलाव की संभावना : सूत्रों के अनुसार , अमित शाह के आज देर रात पहुंचने के बाद कल के कार्यक्रमों में भी बदलाव संभव है । हालांकि आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी होना बाकी है । माना जा रहा है कि शाह छत्तीसगढ़ में राजनीतिक , संगठनात्मक और प्रशासनिक बैठकों में शामिल हो सकते हैं ।

गृहमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने होटल , संभावित कार्यक्रम स्थलों और रूट मैप की सुरक्षा मानकों के आधार पर पुनः जांच तेज कर दी है । एयरपोर्ट से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक फुल-प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है । पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट को भी अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ।

अचानक शेड्यूल बदलने के कारण प्रशासनिक हलकों में गतिविधियां बढ़ गई हैं और अधिकारी देर रात तक ड्यूटी में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...