गंडई के परिवहन चेक पोस्ट में ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी हत्याकांड: आरोपियों को मिला आजीवान कारावास …

HomeCHHATTISGARHगंडई के परिवहन चेक पोस्ट में ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी हत्याकांड: आरोपियों...

Date:

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। मानपुर थाना गंडई के परिवहन चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी चिरजिवेन्द्र नेताम की हत्या के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। माननीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदया कु. मोहिनी कंवर ने यह फैसला सुनाते हुए आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया।

मामला 10 मार्च 2023 की रात का है, जब आरोपी ज्वाला उर्फ फतेह यदु और उसका साथी केवल साहू बोलेरो वाहन से चेक पोस्ट पहुँचे और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। बाद में दोनों ने सुरक्षाकर्मी को जान से मारने की नियत से बोलेरो रिवर्स कर टक्कर मार दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार किया था।

अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक श्री ज्ञान दास बंजारे ने पैरवी की। प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को धारा 302 भादवि के तहत आजीवन कारावास एवं पाँच हजार रुपये अर्थदंड तथा अन्य धाराओं में भी कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...