राजनांदगांव में फर्जी डीजल रैकेट का भंडाफोड़: छत्तीसगढ़ GST विभाग की बड़ी कार्रवाई…

HomeCHHATTISGARHराजनांदगांव में फर्जी डीजल रैकेट का भंडाफोड़: छत्तीसगढ़ GST विभाग की बड़ी...

Date:

राजनांदगांव: 25 जुलाई 2025

राज्य के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव जिले में “फेन्नी इंटरप्राइजेज” नामक फर्म पर छापा मारकर एक करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा उजागर किया है। आयुक्त पुष्पेन्द्र मीणा के निर्देशन में राज्य की बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा की गई इस छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। फर्म पर आरोप है कि वह गुजरात से बेस ऑयल मंगवाकर उसे डीजल के रूप में सस्ते दामों में बेच रही थी।

जांच में सामने आया कि फेन्नी इंटरप्राइजेज ने बीते साढ़े तीन वर्षों में करीब 64 करोड़ रुपये मूल्य का बेस ऑयल खरीदा, जिसे डीजल के रूप में विभिन्न राज्यों में खपाया गया। इसमें से 19.1 करोड़ का माल महाराष्ट्र में भेजा गया, जबकि शेष 45.48 करोड़ रुपये का अवैध डीजल छत्तीसगढ़ में ही खपा दिया गया। यह अवैध डीजल सिर्फ 70 रुपये प्रति लीटर में ट्रक चालकों को बेचा जा रहा था, जबकि बाजार में वैध पेट्रोलियम कंपनियों का डीजल लगभग 95 रुपये प्रति लीटर है।

टैक्स चोरी और पर्यावरण को नुकसान

बेस ऑयल पर 9% GST लागू होता है, जबकि वैध डीजल पर 23% वैट लगाया जाता है। इस अंतर का फायदा उठाकर भारी मात्रा में टैक्स चोरी की गई। उल्लेखनीय है कि बेस ऑयल का उपयोग केवल औद्योगिक कार्यों के लिए मान्य है। इसे ट्रकों में ईंधन के रूप में जलाना न केवल इंजन को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अत्यंत हानिकारक है।

ढाबे की आड़ में चलता था डीजल का धंधा:

कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह था कि यह पूरा अवैध कारोबार एक बंद ढाबे की आड़ में चल रहा था, जो स्थानीय ट्रक चालकों के बीच “सस्ते डीजल पाइंट” के रूप में मशहूर हो चुका था। ढाबे को किराए पर लेकर उसमें 9 भूमिगत टंकियां लगाई गई थीं, जिनमें हर टंकी की क्षमता 4000 से 4500 लीटर थी। कुल क्षमता करीब 40,000 लीटर थी। इन टंकियों में बेस ऑयल भरा जाता और डीजल की तरह पंप व मीटर लगाकर बेचा जाता। ड्राइवरों को जानकारी थी कि इस जगह से उन्हें सस्ता डीजल मिलेगा, जिससे अवैध व्यापार को भरपूर ग्राहक भी मिल रहे थे।

ओडिशा से पकड़ाया ट्रक, हुआ खुलासा:

इस रैकेट का भंडाफोड़ तब हुआ जब ओडिशा की सीमा पर एक ट्रक को पकड़कर जांच की गई। ट्रक में डीजल के रूप में बेस ऑयल पाया गया। इसके बाद फेन्नी इंटरप्राइजेज की जानकारी सामने आई और छापेमारी की गई। आयुक्त पुष्पेन्द्र मीणा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मामले में डीजल और बेस ऑयल के प्रदर्शन, इंजन पर प्रभाव और पर्यावरणीय खतरों को लेकर विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर :https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG क्लिक करेंहमारा वेबसाईट : www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...