हज 2025 हेतु राज्य की समस्त हज प्रतिक्षा सूची कंफर्म की जाए- मोहम्मद असलम खान…

HomeCHHATTISGARHहज 2025 हेतु राज्य की समस्त हज प्रतिक्षा सूची कंफर्म की जाए-...

Date:

रायपुर: 26 नवंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

हज 2025 की तैयारी हेतु दिनांक 23/11/2024 को नई दिल्ली में सभी राज्य हज कमेटी के चेयरमैन की कॉन्फ्रेंस माननीय किरेन रिजिजू, माननीय मंत्री, भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अध्यक्षता एवं माननीय जार्ज कुरियन , माननीय राज्यमंत्री भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुई।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान एवं कार्यपालन अधिकारी सचिव डॉ. एस. ए. फारूकी, द्वारा भाग लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन हज 2025 हेतु राज्य की समस्त प्रतिक्षा सूची को कंफर्म किये जाने की प्रमुखता से मांग की, जिस पर माननीय मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने प्रदेश के हज यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रायपुर से हज की उड़ान प्रारंभ करने, हज यात्रा को और अधिक सरल एवं सुगम बनाए जाने हेतु अपने सुझाव दिए।

बैठक में हज कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं सभी सदस्यगण, सभी राज्य हज कमेटी के चेयरमैन, कार्यपालन अधिकारी सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं हज यात्रा से संबद्ध सभी विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, CM साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 80वें...

CM विष्णुदेव साय बोले—सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, अब ‘दिमागी नक्सलवाद’ से सतर्क रहने की जरूरत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून की सक्रियता...

कोरबा में 45 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में...