महिलाओं ने कहा- महतारी वंदन योजना ने आधे से अधिक को थमाया झुनझुना :मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- 12 घंटे में आ जाएगा मैसेज…

HomeCHHATTISGARHRAIPURमहिलाओं ने कहा- महतारी वंदन योजना ने आधे से अधिक को थमाया...

Date:

रविवार को महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 की राशि जारी कर दी गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बड़ा कार्यक्रम हुआ। लेकिन इस बीच कुछ महिलाओं की शिकायत है कि उन्हें मैसेज नहीं मिला है। इस पर मंत्री ने कहा कि, 12 घंटे में मैसेज आ जाएगा। कार्यक्रम के बाद स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ने जब अलग-अलग हिस्सों से आई महिलाओं से बातचीत की तो पता चला कि महिलाओं के खाते में रकम नहीं पहुंची है। कई महिलाओं को मैसेज पर इसकी जानकारी नहीं मिली।

रायपुर के अलग-अलग इलाकों से आई महिलाओं ने बताया कि उन्हें खातों में महतारी वंदन योजना की राशि अब तक तो नहीं मिली है मगर उम्मीद है कि देर शाम या कल पैसे मिल जाएं। पैसे मिलने पर क्या करेंगे पूछे जाने पर किसी महिला ने कहा कि हम गैस का सिलेंडर खरीदेंगे। किसी ने साड़ी खरीदने का सपना संजो रखा है, तो किसी ने साफ कहा कि हम सहेलियों के साथ पार्टी करेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ से बातचीत में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, क्षेत्र में महिलाएं पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाएं बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रही है। क्योंकि उनके खाते में मोदी जी की गारंटी के तहत जो घोषणा पत्र में वादा किया गया था वह वादा पूरा हुआ है । महिलाएं काफी दिन से कह रही थी कब पैसा मिलेगा आज 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पैसा चला गया है।

70 लाख महिलाओं के खाते में पैसे जाने की बात गलत :

महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आने की बात पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, अभी मैंने अधिकारियों के मोबाइल से चेक किया है जिस बैंक से लिंकअप है उनके खाते में पैसे आ गए हैं। जिनमें नहीं हैं उनमें 5 घंटे या 12 घंटे के अंदर मैसेज आज आ जाएगा।

ख़बरें और भी…हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ का गांजा जब्त; पिता-पुत्र गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस • रायपुर पुलिस ने 200 किलोग्राम...

बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस• रायपुर के उरला स्थित बेंद्री...