राजनांदगांव में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत , शादी पंडाल से 50 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा,ट्रक के कुचलने से एक की मौत और दूसरा घायल…

HomeCHHATTISGARHराजनांदगांव में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत ,...

Date:

राजनंदगांव : राजनांदगांव के डोंगरगांव में एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में केशव यादव उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रूपाकाठी गांव का निवासी था। ट्रक चालक फरार हो गया है। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

मृतक केशव यादव के पिता कलेश यादव ने बताया कि उनके दो पुत्र केशव और धनेश्वर यादव थे, जिसमें बड़ा पुत्र केशव यादव की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम में बाजा बजाने आए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर जाते वक्त हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक घायल डूमेंद्र हलवा सुरक्षित है।

बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे की घटना है। ये हादसा शादी पंडाल से 50 मीटर की दूरी पर हुआ। राजनंदगांव हाईवे पर ग्रामवासियों ने चक्काजाम कर दिया, जिसके कारण आवागमन लगभग 4 घंटे तक ठप रहा। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी रही।दोपहर 3 बजे के बाद से अर्जुनी में ग्रामीणों ने 4 घंटे तक चक्काजाम किया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह और एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइए देकर चक्काजाम को खुलवाया।

डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को चालक और ट्रक को पकड़ा जाएगा। पोस्ट मार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

ख़बरें और भी …खबरों के लिए हमारी वेबसाईट www.swatantrachhattisgarh.com पर देख सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...