Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में डिजिटल सुविधा से बढ़ी व्यवस्थाएं, भक्तों को मिल रही राहत…

खंडवा : 16 जुलाई 2025

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में व्यवस्थाएं अब और बेहतर हो गई हैं। श्रद्धालु अब वेबसाइट shriomkareshwar.org के जरिए घर बैठे ई-आराधना और शीघ्र दर्शन (VIP दर्शन) की सुविधा ले रहे हैं। इससे भीड़ कम हुई है और मंदिर ट्रस्ट की आय बढ़ी है।

सावन के पहले सोमवार को 2,925 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शन के लिए ₹300 प्रति टिकट के हिसाब से बुकिंग की, जिससे ट्रस्ट को ₹8.77 लाख की आय हुई।

यह भी पढ़े : मध्यान्ह भोजन में लापरवाही, खीर-पूड़ी की जगह बच्चों को परोसे गए सेव और परमल…

वेबसाइट से उपलब्ध सेवाएं

अब तक 1.45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन बुक कर चुके हैं।

ऑनलाइन सिस्टम से पारदर्शिता
अब दर्शन के लिए दलाली और पक्षपात की शिकायतें खत्म हो गई हैं। श्रद्धालु वीडियो कॉल के जरिए पूजा में भी शामिल हो सकते हैं।

बुकिंग प्रक्रिया
shriomkareshwar.org पर तिथि और समय चुनकर ऑनलाइन भुगतान करें और तय समय पर दर्शन या पूजा करें।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version