25.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में इंस्पेक्टर को घर के बाहर गोलियों से भूना गया, हो गयी मौत…

HomeUttarpradeshउत्तर प्रदेश: लखनऊ में इंस्पेक्टर को घर के बाहर गोलियों से भूना...

Date:

उत्तरप्रदेश में योगी का खौफ ….

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में रविवार रात प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) में तैनात एक इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वारदात को मानस नगर स्थित उनके घर के बाहर अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान सतीश कुमार सिंह (52) के रूप में हुई है। वह चतुर्थ वाहिनी PAC प्रयागराज में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे।इंस्पेक्टर को 3 गोलियां लगी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे सतीश कुमार :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश दिवाली के मौके पर रविवार रात को अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे।रात 2ः00 बजे जब वह घर लौटे तो कार से उतरकर गेट खोल रहे थे। इस बीच एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।उनकी पत्नी और बेटी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने किया रंजिश से इनकार :

सतीश की पत्नी भावना और बेटी पाखी (10) वारदात के समय कार में ही बैठी थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके कार से उतरने से पहले ही बदमाश ने गोलियां चला दीं।पुलिस की पूछताछ में भावना ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के लिए अपराध शाखा समेत 6 टीमें लगाई गई हैं।पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...