31.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

CM भूपेश बघेल का जशपुर दौरा कल:फरसाबहार में विशाल आम सभा को करेंगे संबोधित…

HomeChhattisgarhCM भूपेश बघेल का जशपुर दौरा कल:फरसाबहार में विशाल आम सभा को...

Date:

जशपुर: कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के लिए करेंगे चुनाव प्रचार.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 नवंबर को जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के फरसाबहार में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। वे कुनकुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के पक्ष में प्रचार कर लोगों से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बताया कि फरसाबहार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम सोमवार दोपहर 1 बजे होगा। उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस भारी मतों के साथ जीत रही है। पार्टी के पक्ष में लोग हैं, वे कांग्रेस सरकार के कामों से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति स्पष्ट नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिला है, जबकि बीजेपी को लेकर कोई माहौल नहीं है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...