28.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

देशी शराब के ज्यादा कीमत वसूलने पर लोग नाराज: बोले त्योहारों के चलते लगी भीड़ का फायदा उठा रहे सेल्समैन, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग…

HomeChhattisgarhदेशी शराब के ज्यादा कीमत वसूलने पर लोग नाराज: बोले त्योहारों के...

Date:

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के मोहारा शराब दुकान में ज्यादा पैसे लिए जाने पर लोगों में रोष है। लालबाग ग्रामीण थाना क्षेत्र के तहत नगर निगम क्षेत्र मोहरा में सभी शराब के दामों में सेल्समैन ने 10 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इससे नाराज लोगों ने कई आरोप लगाए।

लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें दिवाली के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के चलते छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद शराब का दाम बढ़ाकर इसे बेचा जा रहा है। शराबप्रेमियों ने कहा कि दिवाली में भीड़ बढ़ने का नाजायज फायदा अब आबकारी विभाग और शराब भट्ठी के कर्मचारी भी उठा रहे हैं।

कई लोगों ने सेल्समैन द्वारा ज्यादा पैसे वसूले जाने का वीडियो भी बना लिया। मामला शनिवार 11 नवंबर का है। लोगों ने कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में ही शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा अधिक दाम पर शराब बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी लगातार त्योहार हैं, ऐसे में कई लोग पहले से शराब का स्टॉक अपने घर में रख रहे हैं। इसी का फायदा दुकानदार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर और अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: दुर्ग पुलिस ने 2 अप्रैल को दो अलग-अलग...

अंबिकापुर हवाई सेवा पर पीएम से मिले सांसद चिंतामणि महाराज, पर्यटन और शिक्षा को लेकर रखी अहम मांगें…

अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: • अंबिकापुर (दरिमा) से शुरू हुई हवाई सेवा...

हेल्थ सेक्रेटरी के नाम पर ठगी से मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में हेल्थ सेक्रेटरी के नाम पर ठगी...

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का कमाल—खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल तक का प्रेरक सफर…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन से...