20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिलासपुर में चुनावी खर्च में BJP प्रत्याशी कृष्णमूर्ति पहले और अमर अग्रवाल दूसरे नंबर पर, हिसाब नहीं देने पर 16 उम्मीदवारों को नोटिस…

HomeChhattisgarhबिलासपुर में चुनावी खर्च में BJP प्रत्याशी कृष्णमूर्ति पहले और अमर अग्रवाल...

Date:

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। जिसके लिए प्रत्याशी अपना चुनावी खर्च बता रहे हैं। मस्तूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने अब तक सबसे अधिक 14 लाख 60 हजार 103 रुपए खर्च किया है।

जबकि दूसरे नंबर पर बिलासपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल हैं। जिन्होंने अब तक 12 लाख 98 हजार 445 रुपए खर्च का हिसाब दिया है। जिले की पांच विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों में भाजपा के उम्मीदवार ही खर्च के मामले में आगे हैं। जबकि 16 उम्मीदवारों ने हिसाब नहीं दिया है। जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी किया है।

इन उम्मीदवारों ने दिया चुनावी खर्च का हिसाब :

कोटा विधानसभा

  • कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने अब तक 10 लाख 76 हजार 328 रुपए खर्च किए हैं।
  • भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव ने 12 लाख 49 हजार 305 रुपए।
  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी डॉ. रेणु जोगी ने 7 लाख 49 हजार 261 रुपए।

तखतपुर विधानसभा:

  • भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने अब तक तीन लाख 63 हजार 132 रुपये खर्च किए।
  • बसपा प्रत्याशी मोहन मिश्रा ने एक लाख 54 हजार 667 रुपए।
  • कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह ने 9 लाख 33 हजार 740 रुपए।

बिल्हा विधानसभा:

  • आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसबीर सिंह चावला ने 4 लाख 86 हजार 744 रुपए।
  • भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने 7 लाख 74 हजार 636 रुपए।
  • कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक ने 2 लाख 74 हजार 430 रुपए।
  • बसपा प्रत्याशी हेमचंद मिरी ने 2 लाख 36 हजार 665 रुपए।
  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी नेहा भारती ने 1 लाख 45 हजार 690 रुपए खर्च किया है।

बिलासपुर विधानसभा:

  • भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने 12 लाख 98 हजार 445 रुपए।
  • आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराडे ने 3 लाख 61 हजार 623 रुपए।
  • कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय ने 6 लाख 8 हजार 323 रुपए।

बेलतरा विधानसभा:

  • बसपा प्रत्याशी इंजीनियर रामकुमार सूर्यवंशी ने 4 लाख 74 हजार 642 रुपए।
  • भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने 8 लाख 4 हजार 488 रुपए।
  • कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी ने 8 लाख 10 हजार 382 रुपए खर्च किया है।

मस्तूरी विधानसभा

  • भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने 14 लाख 60 हजार 103 रुपए खर्च किए हैं।
  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज ने 2 लाख 29 हजार 165 रुपए।
  • बसपा प्रत्याशी दाऊराम रत्नाकर ने 11 लाख 81 हजार 460 रुपए।
  • कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया ने 8 लाख 42 हजार 207 रुपए खर्च किया है।

प्रत्याशियों के व्यय लेखा की तीसरी जांच 15 नवंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में की जाएगी।

16 प्रत्याशियों ने नहीं दिया हिसाब:

विधानसभा चुनाव लड़ रहे मस्तूरी, कोटा, बिल्हा, बिलासपुर और बेलतरा के 16 प्रत्याशियों ने 10 नवंबर को आयोजित जांच में चुनावी खर्च की जानकारी नहीं दी। इसलिए रिटर्निंग अफसरों ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। उन्हें हर हाल में 15 तारीख की तीसरी जांच में लेखा जोखा के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

इन्हें मिला नोटिस :

  • मस्तूरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धरमदास भार्गव।
  • अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभिषेक सोनी।
  • बेलतरा विधानसभा हमर राज पार्टी प्रत्याशी आनंद राम साहू।
  • कोटा विधानसभा से पंकज जेम्स आम आदमी पार्टी।
  • बिलासपुर विधानसभा से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जीवन लाल पटेल।
  • बेलतरा विधासभा​​​​​​​ से खोरबहरा राम साहू, मुकेश चन्द्राकर, मनोज कुमार खांडे और राजेन्द्र साहू निर्दलीय।
  • बिल्हा क्षेत्र के प्रत्याशी उदय शंकर भार्गव, कलेशर बारमते, पवन राज मसीह, राजपाल टंडन, रंजीत बंजारे, सूरज कुमार अनंत निर्दलीय।
  • बिलासपुर विधानसभा ​​​​​​​से निलेश विश्वास निर्दलीय को हिसाब नहीं देने पर नोटिस जारी किया गया है।
स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...