17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

विधानसभा निर्वाचन में मतदान को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी को दिया जा रहा लगातार प्रशिक्षण…

HomeChhattisgarhविधानसभा निर्वाचन में मतदान को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

आनंद गुप्ता : जशपुर

हाई लाइट्स :

विधानसभा निर्वाचन 2023ः चुनाव तैयारी की संबंध में हुई प्रेसवार्ता कलेक्टर ने दी निर्वाचन तैयारियों की जानकारी व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने मतदान को दलों दिया जा रहा है प्रशिक्षण तीनों विधानसभा में मतदान सामग्रियों के वितरण एवं संग्रहण की व्यवस्था की गई है संपूर्ण सुरक्षा के साथ जिले के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा मतदान सामग्री अवैध सामग्री पर निगरानी टीम द्वारा की जा रही है लगातार जब्ती की कार्रवाई

जशपुरनगर 06 नवंबर 2023

जिले में विधानसभा निर्वाचन में मतदान को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी को लगतार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने आज प्रेसवार्ता कर मतदान और मतगणना के संबंध की गई तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अधिकारियों को चुनाव में उनके कर्तव्य और भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है। मतदान की पूरी प्रक्रिया, ईवीएम मशीन से मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल, वास्तविक पोल के बारे में भी बताया जा रहा। साथ ही सभी को सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारियां दी जा रही है। मतदान दलों एवं ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।आज से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का कमिशनिंग कार्य शुरू हो गया है।

विधानसभावार सिलिंग का कार्य पूरा किया जाना है। प्रकिया बीते दिन विधानसभावार 6 नवंबर से 9 नवंबर तक चलेगा। मशीनों की कमिशनिंग के पश्चात् जिले के अस्थाई स्ट्रांग रुम तक परिवहन हेतु सभी विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन दिव्यांगता वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। आयोग निष्पक्ष निर्वाचन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। मतदान दल द्वारा ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान कराया जाएगा। विशेष गठित मतदान दल द्वारा मतदाता को उनके घर में मतदान कराने की निर्धारित तिथि में मतदान कराया जाएगा। विकल्प भरे हुए मतदाता निर्धारित तारीखों में अपने घर में मतदान हेतु उपस्थित रहेंगे। जिले की तीनों विधानसभा में लगभग 200 मतदाता है जो डाकपत्र से घर से मतदान करेंगे। सभी मतदाता अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी से पूछकर पूरी प्रक्रिया को समझ सकेंगे। इस संबंध में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि मतदान सामग्री के वितरण एवं संग्रहण की व्यवस्था तीनों विधानसभा में की गई है। जिसे दूसरे दिन जिला में बनाए गए मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था एवम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षित स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। मतगणना जिले के मॉडल स्कूल में किया जाएगा।आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लगातार कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की नकदी और अवैध सामग्री भी जब्त की गई है और निरंतर करवाई जा रही है। सभी कार्यवाही निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के आधार पर की जा रही है। मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है एवं मतदान दलों को मतदान दिवस के दिन किसी प्रकार के परेशानी ना हो उसे ध्यान में रखते हुए बिजली पानी एवं भोजन की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाएगी।

खबर एवं विज्ञापन के प्रकाशन के लिए संपर्क कर सकते हैं :

हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related