21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर मतदान शुरू, नक्सल प्रभावित इलाकों में 3 बजे तक वोटिंग, 60 हजार जवान तैनात…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर मतदान शुरू, नक्सल प्रभावित इलाकों में 3...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

छत्तीसगढ़ और मिजोरम में आज वोटिंग है. कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर मतदान होना है. वहीं, मिजो नेशनल फ्रंट शासित मिजोरम की सभी 40 सीटों पर एक ही चरण में आज वोटिंग होनी है.

बीजापुर के संगवारी मतदान केंद्र की तस्वीर.बीजापुर के संगवारी मतदान केंद्र की तस्वीर.

पांच राज्यों में जारी चुनावी भागदौड़ के बीच आज छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग है | छत्तीसगढ़ की 20 में से 10 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है | बाकी की 10 सीटों पर 8 बजे मतदान शुरू होगा | वहीं मिजोरम में एक ही चरण में सभी 40 सीटों पर वोटिंग होनी है | कई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग होने के कारण चुनाव आयोग ने वहां 60 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की है | चुनाव संपन्न कराने के लिए 25,429 कर्मचारियों को लगाया गया है |

20 में से 19 सीटों पर कांग्रेस थी काबिज :

छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे हो गया है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा | बची हुई 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया और कवर्धा बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी. जिन 20 सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है. पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं |

223 कैंडिडेट मैदान में, 25 महिलाएं :

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में पहले चरण में 223 उम्मीदवार मैदान में है,जिनमें से 25 महिलाएं हैं | इस चरण में राज्य के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता वोट डालेंगे | इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष और 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं हैं | इसके अलावा 69 थर्ड जेंडर भी मतदान करने वाले हैं | मतदान संपन्न कराने के लिए पहले चरण में 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 25 हजार से ज्यादा चुनान कर्मचारी तैनात रहेंगे | इन 5,304 मतदान केंद्रों में से 2,431 में वेब कास्टिंग सुविधा रहेगी |

10 सीटों पर शुरू हुआ मतदान :

छत्तीसगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. इनमें नारायणपुर भी शामिल है. यहां 7 बजे मतदान शुरू हो गया. बता दें कि नारायणपुर विधानसभा में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां 265 मतदान केंद्रों में 1 लाख 90 हजार 917 मतदाता वोट डालेंगे. यहां 10 मतदान के केंद्र में महिला कमांडो तैनात हैं.
अमेरिका

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क कर सकते हैं :

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...