बिरगांव शहनाई पैलेस में रायपुर ग्रामीण कांग्रेस केंद्रीय चुनाव संचालक कार्यालय का उद्घाटन हुआ, विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं प्रत्याशी पंकज शर्मा ने फीता काटकर किया शुरु…

HomeCHHATTISGARHRAIPURबिरगांव शहनाई पैलेस में रायपुर ग्रामीण कांग्रेस केंद्रीय चुनाव संचालक कार्यालय का...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

रायपुर : रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम बिरगांव के शहनाई पैलेस में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर आज विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में जो कार्य किए गए हैं उसे लेकर हमें जनता के बीच जाना है कांग्रेस सरकार द्वारा किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ विभिन्न सैकड़ो योजनाएं लाई गई जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है |

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नए कॉलेज,आत्मानंद स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सड़क, नाली ,बिजली के महत्वपूर्ण काम हुए हैं जो जनता के रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा घरों तक वह पहुंचे और कांग्रेस की रीति नीति के साथ 5 साल में किए गए कार्यों की उन्हें जानकारी दें निश्चित तौर पर मतदाता अपना आशीर्वाद कांग्रेस को देगी और भारी बहुमत से विजय बनाएगी।

इसके साथ ही पंकज शर्मा ने आज विभिन्न स्थान पर जनसंपर्क भी किया जिसमें न्यू गोंदवारा, अशोक विहार, गोगांव आदि शामिल है आपको बता दे की जनसंपर्क के दरमियान पंकज शर्मा को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है लोग खुद चलकर उनसे मिलने आ रहे हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...