इस चुनाव में कांग्रेस की होगी जीत या बनेगी BJP की सरकार ? आइये जाने …

HomeCHHATTISGARHRAIPURइस चुनाव में कांग्रेस की होगी जीत या बनेगी BJP की सरकार...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

इस साल कुल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। जिसको लेकर स्वतंत्र छत्तीसगढ़ की टीम ने आज एक सर्वे रिपोर्ट जारी की । जारी रिपोर्ट के अनुसार यदि छत्तीसगढ़ में आज चुनाव होता है तो कांग्रेस की जीत पक्की है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस साल कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, इसको लेकर सर्वे किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस फिर से रिपीट करने का दावा कर रही है। वहीं बीजेपी भी इस बार दावा कर रही है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बुधवार को इन्हीं दावों को लेकर स्वतंत्र छत्तीसगढ़ टीम के अनुसार बताया गया है कि यदि छत्तीसगढ़ में आज चुनाव होता है तो कांग्रेस यहां बाजी मार सकती है।

जानें किस क्षेत्र में कौन है मजबूत :

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सर्वे के अनुसार अगर बस्तर क्षेत्र की बात करें तो कुल 12 सीटों में से बीजेपी के 3-5 सीट और कांग्रेस को 6-10 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। बिलासपुर में बीजेपी को 11-13 सीट और कांग्रेस को 8-10 सीट मिलने का अनुमान है। दुर्ग क्षेत्र में कुल 20 सीटों में से बीजेपी को 4-6 सीट और कांग्रेस को 13-17 सीट मिलने के अनुमान हैं। वहीं अगर राजधानी रायपुर की बात करें तो कुल 20 सीटों में से बीजेपी को 7-9 सीट और कांग्रेस को 10-12 सीट मिलने का अनुमान है।

कुल मिलाकर अगर छत्तीसगढ़ में आज चुनाव हो तो कुल 90 सीटों में से बीजेपी को 27-35 सीट और कांग्रेस को 51-59 सीट मिलने की संभावना है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कांग्रेस इस बार जितती हुई नजर आ रही है।

हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...