29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ : रायपुर पश्चिम विधानसभा में राजेश मूणत का अभियान जारी भाजपा के चुनाव प्रचार में भी चल रहा है मोदी का मैजिक…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ : रायपुर पश्चिम विधानसभा में राजेश मूणत का अभियान जारी भाजपा...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़: 9993454909

छत्तीसगढ़ : रायपुर पश्चिम विधानसभा में राजेश मूणत का सघन जनसंपर्क अभियान जारी भाजपा के चुनाव प्रचार में भी चल रहा है मोदी का मैजिक, भाजपा को मिल रहा है आपार जनसमर्थन मूणत की पब्लिक मीटिंगों में महिलाओं की भीड़ बढ़ते अपराध और शराबबंदी के झूठे वादों से नाराज है महिलाएं…

झूठे वादे  कर रही है कांग्रेस, पिछले वादों का हिसाब मांग रही है जनता: श्री राजेश मूणत

रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का चुनावी अभियान जारी है। वह लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह 9 से लेकर देर शाम तक विभीन इलाकों में करीब 15 स्थानों पर जनता के बीच जाकर छोटी- छोटी जनसभाएं की। श्री राजेश मूणत ने बताया कि वह जहां जा रहे हैं, वहां आम जनता कांग्रेस सरकार की शिकायतें लेकर पहले से तैयार खड़ी रहती है। मूणत ने विश्वास प्रकट किया कि कांग्रेस के प्रति जनता की नाराज़गी और भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन इशारा कर रहा है कि रायपुर पश्चिम विधानसभा समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में फिर कमल खिलने वाला है।

कांग्रेस वालों से मांगे पिछले वादों का हिसाब

श्री राजेश मूणत ने बताया कि भाजपा के चुनाव प्रचार के अभियान हमारा प्रयास है कि हम अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के जनता के बीच लेकर जाएं,लेकिन जनता के भीतर कांग्रेस की वादा खिलाफी को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान श्री राजेश मूणत ने जनता से कहते दिखे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की रैलियों में फिर जनता से झूठे वादे  कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आम जनता को कांग्रेस के झूठ से सतर्क रहने की जरूरत हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग जब वोट मांगने आएं, तो उनसे पूर्व में किये गए वादों का हिसाब माँग। मूणत ने कहा कि काठ ही हांड़ी बार बार नहीं चढ़ती है। जनता ने 2018 के चुनाव में बोले गए कांग्रेस के झूठ को पकड़ लिया है। अब जनता कांग्रेस के बहकावे  नहीं आने वाली है।

श्री राजेश मूणत के जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं की तरफ से भाजपा के पक्ष में एकतरफा समर्थन देखा जा रहा है।

मूणत के साथ भाजपा के प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिलाएं रायपुर पश्चिम विधानसभा में बढ़ी आपराधिक गतिविधियों और कांग्रेस के द्वारा शराबबंदी को लेकर किये गए झूठे वादे से बेहद नाराज़ हैं। आम जनता की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा है।

भाजपा की हर गारंटी पर विश्वास करने के लिए तैयार हैं। श्री राजेश मूणत का कहना है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि, भारतीय  जनता पार्टी की छवि जनता के दिलों तक कायम है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनता 5 साल पहले भाजपा के शासनकाल में हुए विकासकार्यों को याद कर रही हैं। हमे पूरा विश्वास है कि मतदान की तारीख को क्षेत्र की जनता कमल पर मुहर लगाकर छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार लाएगी। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...