26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणा,गैस सिलेंडर 500 रुपए की सब्सिडी और 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ …

HomeRaipurखैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणा,गैस सिलेंडर 500 रुपए की...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

कांग्रेस की सोच गरीबों और कमजोरों को आगे बढ़ाना है।

खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे। प्रियंका जालबांधा में आयोजित सभा में ये बातें कही।

प्रियंका गांधी जालबांधा की सभा के बाद बिलासपुर पहुंची हैं। यहां थोड़ी देर बाद सभा को संबोधित किया |

प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणाएं :

  1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आएंगे।
  2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली ।
  3. महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ होंगे ।
  4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों बनाए जाएंगे।
  5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड होंगे।
  6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निःशुल्क इलाज होगा।
  7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, ब्याज का कर्ज माफ किया जाएगा।
  8. राज्य के किसानों से ” तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

खैरागढ़ को जिला बनाकर वादा पूरा किया :

खैरागढ़ को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया। आपके सामने भूपेश जी ने उपचुनाव में वादा किया था कि जिला बनेगा। नतीजा आने के 3 दिन बाद ही जिला बनाने की घोषणा कर दी। हमारी सोच शुरू से है, जो महात्मा गांधी की सोच थी। जब तक ग्रामीण विकास पूरा नहीं होगा, जब तक ग्रामीण अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा। ये कांग्रेस पार्टी की सोच है।

कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली :

हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी। कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की । वो महापुरुष जो इस देश के लिए शहीद हुए वो चाहते थे कि सभी को सत्ता अपने हाथ में मिले। जिससे वो अपने जीवन में बदलाव ला सकें । ये कांग्रेस पार्टी की नींव है और यही विचारधारा है। जो देश की संपत्ति है, देश की जनता से छीनी जा रही हैं, उसे प्रदेश की सरकार ने वापस किया है।

10 हजार गौठान बनाकर रोजगार दिया :

कांग्रेस की सोच गरीबों और कमजोरों को आगे बढ़ाना है। हमने 10 हजार गौठान बनाकर रोजगार दिया। गौठान में गोबर से कई प्रोडक्ट तैयार हो रहे हैं। गायों की देखभाल के साथ हमने लोगों को रोजगार भी दिया। भाजपा के लोगों को इसमें भी भ्रष्टाचार दिखता है।

जाति जनगणना की बात पर भाजपा नेताओं की जुबान नहीं खुलती :

जब कांग्रेस जाति जनगणना की बात करती है तो भाजपा के नेता चुप हो जाते हैं। जब लोगों की गिनती ही नहीं होगी तो गांव का विकास कैसे करेंगे। बिहार में गिनती हुई तो ओबीसी, एससी, एसटी के आंकड़ों का पता चला। सारे पार्टी कह रही गिनती करो। लेकिन बीजेपी के नेता ये नहीं चाहते ।

10 सालों तक लागू नहीं होगा महिला आरक्षण :

भाजपा ने वाहवाही के लिए महिला आरक्षण तो पास करा ली। लेकिन दस सालों तक ये लागू नहीं होगा। चुनाव में सोच समझकर वोट डालिए, कांग्रेस का साथ देंगे तो अगले पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में फिर विकास की बयार बहेगी।

केंद्र सरकार आपकी संपत्ति उद्योगपतियों को दे रही :

सब्सिडी का मतलब जो आपकी संपत्ति है, आपके पैसे हैं, आपको वापस कर रहे हैं और केंद्र की सरकार आपसे छीनकर उद्योगपतियों को दे रही है । उनको कौड़ियों के दामों में बेची जा रही है। आप सोच-समझकर अपना वोट नहीं देंगे तो आगे जाकर 5 साल में छत्तीसगढ़ में भी यही नौबत आएगी।

गुजरात का मॉडल झूठा, सिर्फ दूर से चमकता है :

आपको देखकर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से अच्छा है। गुजरात का मॉडल तो झूठा था और दूर से चमकता था। देश में भी यही किया, संपत्ति को बेच दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – 1 नवंबर से प्रति एकड़ बीस क्विंटल धान खरीदी होगी। सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारे ऐलान से बीजेपी वालों को दर्द हो रहा है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साढ़े 17 लाख लोगों को आवास देंगे, महुआ, ईमली और आमचूर के समर्थन मूल्य में दस फीसदी वृद्धि करेंगे, लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देंगे।

बिलासपुर संभाग की 25 सीटों पर पड़ेगा असर :

प्रियंका गांधी का यह दौरा बिलासपुर संभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस संभाग में प्रदेश की सबसे अधिक 25 सीटें आती हैं। इसी संभाग से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया।

24 सीटों में से 13 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। बीजेपी को बिलासपुर संभाग में महज 7 सीटें ही मिली थीं। जबकि 2 सीटें बीएसपी और 2 सीट JCCJ के खाते में गई थी। बिलाईगढ़ सीट के शामिल होने के बाद बिलासपुर संभाग में 25 सीटें हो गई हैं।

खैरागढ़ को जिला बनाकर वादा पूरा किया :

खैरागढ़ को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया। आपके सामने भूपेश जी ने उपचुनाव में वादा किया था कि जिला बनेगा। नतीजा आने के 3 दिन बाद ही जिला बनाने की घोषणा कर दी। हमारी सोच शुरू से है, जो महात्मा गांधी की सोच थी। जब तक ग्रामीण विकास पूरा नहीं होगा, जब तक ग्रामीण अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा। ये कांग्रेस पार्टी की सोच है।

कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली :

हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी। कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की । वो महापुरुष जो इस देश के लिए शहीद हुए वो चाहते थे कि सभी को सत्ता अपने हाथ में मिले। जिससे वो अपने जीवन में बदलाव ला सकें । ये कांग्रेस पार्टी की नींव है और यही विचारधारा है। जो देश की संपत्ति है, देश की जनता से छीनी जा रही हैं, उसे प्रदेश की सरकार ने वापस किया है।

हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...