26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

वयोवृद्ध 91 वर्षीय विजयादेवी सुराना ने डाक मत पत्र के माध्यम से किया मताधिकार का प्रयोग…

HomeChhattisgarhवयोवृद्ध 91 वर्षीय विजयादेवी सुराना ने डाक मत पत्र के माध्यम से...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर, 30 अक्टूबर 2023 – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 नारायणपुर के 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन एवं दिव्यांगजन डाक मतपत्र से मत देकर लोकतंत्र के निर्माण में सहभागिता बन रहे है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए इस वर्ष डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत वृद्धजन और दिव्यांग मतदाताओं को विशेष तौर पर सुविधा मिल रही है।

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 के भाग संख्या 53 चांदनी चौक के वयोवृद्ध 91 वर्शीय विजयादेवी सुराना ने डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार खड़कागांव की दिव्यांगजन मतदाता खोड़ी ने डाक मत पत्र से मतदान किया। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, 30 अक्टूबर को डाक मतपत्र के माध्यम से चुनाव चिह्न देखकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान किया। इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र की सुविधा दी है। वयोवृद्ध एवं दिव्यांगजनों ने आयोग द्वारा दी गई इस सुविधा के प्रति आभार व्यक्त किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी मण्डावी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर में 80 से अधिक आयु वर्ग के 1 हजार 400 मतदाता हैं, जिनमें से नारायणपुर जिले में 681, कोण्डागांव में 270 और बस्तर में 449 मतदाता हैं तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1378 हैं, जिनमें से नारायणपुर जिले में 761, कोण्डागांव में 426 और बस्तर में 191 मतदाता हैं।

ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक जरूर करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...