छत्‍तीसगढ़ में 20 अक्‍टूबर के बाद होगी ठंड में बढ़ोतरी, गिरेगा तापमान, जानें ताजा अपडेट…

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्‍तीसगढ़ में 20 अक्‍टूबर के बाद होगी ठंड में बढ़ोतरी, गिरेगा तापमान,...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम के मिजाज में अभी बदलाव के आसार नहीं है तथा आने वाले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

रायपुर:   इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम के मिजाज में अभी बदलाव के आसार नहीं है तथा आने वाले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और 20 अक्टूबर के बाद ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ।हालांकि रात व सुबह के समय आउटर क्षेत्रों में हल्की ठंड भी शुरू हो गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

जुलाई-अगस्त में पिछड़ने के बाद सितंबर में अच्छी हुई बारिश :

इस वर्ष जुलाई-अगस्त में पिछड़ने के बाद सितंबर महीने में अच्छी बारिश हुई। एक जून से लेकर 30 सितंबर तक प्रदेश में 1061मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। रायपुर जिले में भी एक हजार मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में बारिश की स्थिति अच्छी रही है।

प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, अगले दो दिनाें में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि इसके बाद मामूली गिरावट का दौर प्रारंभ होने के आसार हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...